फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन होगा पतंजलि का उत्तराधिकारी, रामदेव ने किया खुलासा!

Fri, 09 Dec 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरू बाबा रामदेव ने अपने पतंजलि आयुर्वेद के कारोबार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट करके बताया है कि भविष्य में उनके पंतजलि कारोबार का उत्तराधिकारी कौन होगा। रामदेव ने ट्वीट कर कहा है कि पंतजलि का उत्तराधिकारी कोई व्यापारी नहीं होगा। ये संन्यासी पुरूष और महिलाएं ही बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की विरासत को संभालेंगे। फिलहाल पतंजलि का कारोबार आचार्य बालकृष्ण सीईओ के तौर पर संभालते हैं। उनका साथ रामदेव के भाई भरत यादव देते हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले बाबा रामदेव ने अपने कारोबार को लेकर मंगलवार को बताया कि पंतजलि ने 2020 तक अपने उत्पादन को 1 लाख करोड़ रूपए तक करने लक्ष्य रखा है। उन्होनें कहा कि पंतजलि का कारोबार पिछले 4 सालों तक 100 प्रतिशत रहा है। इस साल भी हमें इसकी गति बरकरार रखनी है। अपने कारोबार के बारे में उन्होनें ये भी बताया कि अगले दो-तीन साल में उनका लक्ष्य 50,000 करोड़ रूपये तक करना है।

इनहाउस प्रॉडक्शन को बढावा देने को लेकर बाबा ने कहा कि हमें विदेशी उत्पादकों को त्यागना होगा और स्वदेशी उत्पादन को अपनाना होगा। उन्होंने ये भी कहा कि हम हर साल 25 लाख करोड़ रूपये के उत्पादन विदेश से आयात करते है। जिसको रोकना होगा, और देश में निर्मित वस्तु को अपनाना होगा।
विज्ञापन

  पतंजलि का उत्तराधिकारी कोई व्यापारी नहीं होगा। ये सन्यासी पुरुष और महिलाएँ ही @yogrishiramdev और @Ach_Balkrishna की विरासत को सम्भालेंगे pic.twitter.com/pdFpEsJVGh — Swami Ramdev (@yogrishiramdev) December 9, 2016
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें