सुप्रीम कोर्ट के समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर रखे जाने के फैसले कुछ दिन बाद तमिलनाडु में एक पादरी ने सोमवार को एक अदालत परिसर में इसके खिलाफ नारे लगाए और दावा किया है कि एक ही लिंग के शख्स के साथ विवाह करने से प्राकृतिक आपदाएं पैदा होंगी।
पुलियाकुलम चर्च के फादर फेलिक्स जेबासिंह ने जिला अदालत परिसर में मौजूद लोगों से समलैंगिक विवाह का समर्थन न करने का आग्रह किया। पादरी ने कहा कि कोर्ट द्वारा सुनाए गए धारा-377 (आईपीसी) के फैसले को बिल्कुल भी समर्थन न दें। यीशु मसीह आ रहे हैं, उनका आगमन निकट है। पादरी ने चिल्लाते हुए कहा कि एक दिन इस तरह का विवाह समाज के कुल का विनाश का कारण बन जाएगा।
(इनपुट : एजेंसी)