CRPF passing out Parade
- फोटो : Amar Ujala
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ले ली शपथ
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पासिंग आउट परेड समारोह को संबोधित किया। युवा अफसरों को शपथ दिलाई गई। बल के डीजी डॉ. एपी महेश्वरी ने भी सीजीओ कांप्लेक्स स्थित सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से युवा अफसरों को बधाई दी।
उन्होंने युवा अफसरों को बेहतर सेवा के कुछ टिप्स भी दिए। समारोह का लिंक युवा अफसरों के घरवालों से भी साझा किया गया था। उन्होंने अपने घर बैठकर इस समारोह को देखा।
कादरपुर स्थित ऑडिटोरियम, जिसमें 360 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, समारोह से पहले हॉल को सैनिटाइज किया गया था। वहां पर मौजूद युवा एवं बल के दूसरे अधिकारियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखी गई।
ये सभी युवा 2019 में ट्रेनिंग अकादमी में पहुंचे थे। इन्हें 52 सप्ताह की ट्रेनिंग दी गई है। इनकी पासिंग आउट परेड मार्च में होनी थी, लेकिन कोरोनावायरस के चलते यह परेड टाल दी गई थी।
ये चार महिलाएं भी बनी सीआरपीएफ परिवार का हिस्सा...
गीथा सरीजा बीटेक आंध्रप्रदेश
निधि बराया बीटेक मध्यप्रदेश
मोनिका भाटिया एमटेक पंजाब
दीपाली बीई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के युवा अफसर...
तरुण खजूरिया बीएएमएस जेएंडके
मुदस्सर अली बीटेक जेएंडके
अर्जुन लाल सिविल जेएंडके
देवेंद्र सिंह एमएससी जेएंडके
नवजोत सिंह बीकॉम जेएंडके