फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को नहीं लगना पड़ेगा लाइनों में, QR कोड स्कैन कर बुक सकेंगे ट्रेन टिकट

Sat, 26 Apr 2025 03:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यात्रियों को इस एप के जरिए टि कट खरीदते समय अपनी यात्रा के स्टेशन की जानकारी भरनी होगी। यात्री को यह भी बताना होगा कि आप कहां से यात्रा शुरू कर कर रहे हैं और आपको कहां तक जाना है। इतनी ही यूटीएस ऐप में पेमेंट के लिए यूपीआई जैसे डिजिटल पेमेंट ऑप्शन भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहां जाता है। देश भर में हर दिन लाखों लोग रेल के जरिए यात्रा करते है। रेलवे यात्रियों को सफर के दौरान कई प्रकार की सुविधाएं भी मुहैया करवाता है। भारतीय रेलवे भी यात्रियों बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रहा है। रेलवे ने हाल ही में ऐसी ही एक सुविधा शुरू की है, जिसके चलते यात्रियों अब जनरल खरीदने के लिए टिकट काउंटर पर लंबी-लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। अब लोग यूपीआई जैसे डिजिटल पेमेंट मोड से भी जनरल टिकट खरीद सकते है।

विज्ञापन


पहले यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ता था। इसमें यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी भीड़ वाले समय के दौरान होती थी। इस दौरान न केवल यात्रियों का समय बर्बाद होता था बल्कि उन्हें कई प्रकार की परेशानी भी झेलना पड़ती थी। लेकिन अब यात्री घर बैठे-बैठे 'UTS ऑन मोबाइल' ऐप डाउनलोड करके कुछ ही मिनटों में जनरल टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

यात्रियों को इस एप के जरिए टिकट खरीदते समय अपनी यात्रा के स्टेशन की जानकारी भरनी होगी। यात्री को यह भी बताना होगा कि आप कहां से यात्रा शुरू कर कर रहे हैं और आपको कहां तक जाना है। इतनी ही यूटीएस ऐप में पेमेंट के लिए यूपीआई जैसे डिजिटल पेमेंट ऑप्शन भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


यात्री एप से टिकट खरीदते समय गूगल पे,फोन पे और पेटीएम जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म से भुगतान कर सकते हैं। टिकट के बुकिंग होने के बाद यात्रियों को टिकट मोबाइल पर ही मिल जाता है। जिसे यात्री स्टेशन पर दिखाकर आसानी से एंट्री ले सकते हैं। अगर यात्री चाहें तो इसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।

यात्रा सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे ने स्टेशनों पर भी जगह-जगह यूटीएस ऐप डाउनलोड करने के लिए क्यूआर कोड डिस्प्ले किए हैं। ताकि यात्री इन्हें स्कैन कर सीधे ऐप को प्ले स्टोर से इंस्टॉल सकें और टिकट बुक कर लें। मोबाइल टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई  मोबाइल या एसएमएस पर दिखाए गए टिकट को स्वीकार करते हैं। इससे नकली टिकट की संभावनाएं भी काफी हद तक खत्म हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें