केंद्र सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने वाले यात्रियों के लिए भी आगमन पर वीजा (वीजा ऑन एराइवल) सुविधा देने का फैसला किया है। सुविधा शनिवार से शुरू हो गई। इसका मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश के अवसरों को बढ़ाना और आपसी संपर्क में इजाफा करना है। यह सुविधा साठ दिनों के लिए होगी।
विज्ञापन
देश के छह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरू और हैदराबाद में यह सुविधा दी जाएगी। आगमन पर वीजा उन्हें ही मिल सकेगा जो ई-वीजा या सामान्य वीजा हासिल कर चुके हैं भले वे भारत आए हों अथवा नहीं। आगमन पर वीजा मिलने का आशय किसी देश में पहुंचने के बाद मिलने वाले वीजा से है।