फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यात्री IRCTC से बुक करा सकेंगे पवन हंस हेलीकॉप्टर के टिकट

Thu, 17 Mar 2016 07:55 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब यात्री आईआरसीटीसी के जरिये रेलवे टिकट के साथ पवन हंस हेलीकॉप्टर सेवा के टिकट भी बुक करा सकेंगे। हेलीकॉप्टर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) और पवन हंस ने समझौते किया है। इसके तहत आईआरसीटीसी वेबसाइट को पवन हंस हेलीकॉप्टर सेवा के लिए टिकट बुक करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


पवन हंस नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) है, जबकि आईआरसीटीसी रेलवे का पीएसयू है। दोनों की क्षमताओं और सुविधाओं का उपयोग कर हेली टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दोनों ने मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते से दोनों ओर के सहयोग क्षेत्र की पहचान की गई है। आईआरसीटीसी के चेयरमैन एंड एमडी एके मनोचा ने बताया कि पवन हंस के साथ समझौते से देश में पर्यटन में छलांग लगेगी और हेली टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें