फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन पर्व में राजस्थानी प्याज कचौरी और चूरमा लड्डूओं की धूम

Tue, 25 Sep 2018 12:18 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्थानी व्यंजन, चूरमा
विज्ञापन
राजधानी में चल रहे पर्यटन पर्व में सोमवार को राजस्थान की प्याज कचौरी और चूरमा लड्डूओं ने यहां आए पर्यटकों का दिल जीत लिया। राजस्थान की प्याज कचौरी और चूरमा लड्डू दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। वहीं राजस्थान पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर हैरिटेज पर्यटन श्रेणी में श्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार भी मिला है।
विज्ञापन


राजस्थान पर्यटन स्वागत केंद्र की दिल्ली में अतिरिक्त निदेशक गुंजीत कौर ने बताया कि राजधानी के राजपथ लॉन्स में चल रहे 12 दिवसीय पर्यटन उत्सव में सोमवार को प्याज कचौरी एवं चूरमा लड्डू का स्वाद चखाया, जो दिल्ली वालों की जुबान पर चढ़ कर बोला। उन्होंने बताया कि राजस्थानी पाक विद्या के शास्त्री बाबूलाल ने दोनों व्यंजनों की बनाने की विधि का भी प्रदर्शन किया।

पर्यटन उत्सव में राजपथ पर कई राज्यो के फूड स्टॉल लगाए गए हैं। दिल्ली में बारिश के सुहाने मौसम के चलते इन स्टाल्स पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है। कौर ने बताया कि राजस्थान के स्वादिष्ट भोजन दाल बाटी, चूरमा लड्डू के साथ प्याज कचौरी, मूंग दाल का हलवा, कैर, सांगरी, बेसन गट्टे की सब्जी और बाजरे की रोटी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन


वहीं राजस्थान पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर हैरिटेज पर्यटन श्रेणी में श्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली के होटल ओबेरॉय में आयोजित समारोह में राजस्थान पर्यटन विभाग के निदेशक प्रदीप बोरड़ ने यह सम्मान ग्रहण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें