फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की अपील के बाद भाजपा ने कसी कमर, पांच करोड़ गरीबों को रोज खाना खिलाएंगे कार्यकर्ता

Thu, 26 Mar 2020 02:17 AM IST
मुकेश कुमार झा हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली

सार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कसी कमर
  • भाजपा के एक करोड़ कार्यकर्ता प्रतिदिन लेंगे पांच करोड़ लोगों की जिम्मेदारी
  • पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों के साथ बैठक में तय की रणनीति
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण तीन हफ्ते के लॉकडाउन से त्रस्त आम लोगों की जिम्मेदारी अब भाजपा के कार्यकर्ता उठाएंगे। पार्टी ने कमाने खाने वाले लोगों की जिम्मेदारी लेने का बीड़ा उठाया है। इसके तहत पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता प्रतिदिन पांच करोड़ जरूरतमंद लोगों के भोजन की जिम्मेदारी उठाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ बुधवार को संवाद के दौरान की गई इस आशय की अपील के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संबंध में रणनीति बनाई।

विज्ञापन


इस क्रम में नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों के साथ बुधवार देर शाम लंबी बैठक की। बैठक में तय किया गया कि जरूरतमंदों की परेशानी को दूर करने के लिए एक करोड़ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा जाए। इनमें हर कार्यकर्ता को पांच जरूरतमंदों के भोजन की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया। इस रणनीति के तहत एक कार्यकर्ता पांच लोगों को प्रतिदिन बना बनाया खाना पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। बृहस्तिवार से ही शुरू हो रही इस मुहिम का खुद नड्डा प्रतिदिन शाम में पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक कर समीक्षा करेंगे।

दरअसल कोरोना से निपटने के लिए अपनाई गई सख्ती के कारण प्रतिदिन कमाने खाने वाले गरीब लोग सबसे अधिक समस्या का सामना कर रहे हैं। इन्हीं स्थितियों के मद्देनजर बुधवार को ही कैबिनेट ने 80 करोड़ लोगों को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल मुहैया कराने और तीन महीने का राशन एकमुश्त देने का फैसला किया। पीएम ने भी इसी दिन नवरात्र के अवसर पर सामर्थ्य लोगों ने प्रतिदिन नौ परिवारों की जिम्मेदारी उठाने की अपील की। दरअसल भाजपा के पास दस करोड़ से अधिक कार्यकर्ता हैं। इसलिए इस मुहिम में दस फीसदी कार्यकर्ताओं को उतारने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें