फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद: राहुल गांधी ने मुखौटा लगाए सांसदों का लिया साक्षात्कार, खरगे बोले- देश का विकास दरकिनार अदाणी हमारा यार

Tue, 10 Dec 2024 05:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रदर्शन के दौरान राहुल व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों के साथ मकर द्वार के बाहर पीएम व अदाणी के खिलाफ नारे लगाए। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस, सपा व आप ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। राहुल ने सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन का वीडियो साझा कर लिखा, यह एक खास और पुराना रिश्ता है।
 
विज्ञापन
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं ने सोमवार को संसद परिसर में पीएम मोदी व कारोबारी गौतम अदाणी का मुखौटा पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी व अदाणी का मुखौटा लगाए सांसदों का इंटरव्यू लेते भी दिखे। लोकसभा सांसद शिवाजी कालगे ने पीएम मोदी, जबकि कांग्रेस के मणिकम टैगोर ने अदाणी का मुखौटा लगाया था। कुछ अन्य सांसद हाथ में मुखौटा लिए हुए थे।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान राहुल व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों के साथ मकर द्वार के बाहर पीएम व अदाणी के खिलाफ नारे लगाए। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस, सपा व आप ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। राहुल ने सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन का वीडियो साझा कर लिखा, यह एक खास और पुराना रिश्ता है। खरगे ने कहा, देश का विकास दरकिनार अदाणी है हमारा यार। प्रदर्शन में तृणमूल के शामिल न होने पर सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि सबको साथ लेकर चलना कांग्रेस का काम है। जब कांग्रेस इसमें नाकाम है, तो ऐसे में ममता बनर्जी ही सक्षम व्यक्ति हैं।

भाजपा ने अभद्र भाषा के इस्तेमाल का लगाया आरोप
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि वरिष्ठ नेता संसद में मुखौटा पहनकर खड़े होते हैं और पीएम के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वे लोकतंत्र का सम्मान करना नहीं जानते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताश, निराश और अस्तित्वहीन नेताओं का समूह बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें