राज्यसभा के बुलेटिन के मुताबिक, नौ सांसद कांग्रेस के और तीन आम आदमी पार्टी के हैं। इन पर सदन के आसन के बीच में बार-बार घुसने, नारेबाजी करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप है।
संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा के सभापति के वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने पर 12 विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसदीय समिति से कांग्रेस और आप के 12 सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
राज्यसभा के बुलेटिन के मुताबिक, नौ सांसद कांग्रेस के और तीन आम आदमी पार्टी के हैं। इन पर सदन के आसन के बीच में बार-बार घुसने, नारेबाजी करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप है।
इन सदस्यों पर के खिलाफ होगी जांच
जानकारी के मुताबिक, जिन सांसदों के खिलाफ संसदीय समिति को जांच सौंपी गई है, उनमें कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल, नारनभाई जे राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान प्रतापगढ़ी, एल हनुमंथैया, फूलो देवी नेताम, जेबी माथेर हिशाम और रंजीत रंजन व आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और संदीप कुमार पाठक शामिल हैं।
विज्ञापन
अदाणी मामले पर हुआ था हंगामा
बता दें, राज्यसभा और लोकसभा में अदाणी मामले को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ था। विपक्ष के सांसद लगातार सरकार से गौतम अदाणी मामले में संयुक्त संसदीय कमेटी की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर बार-बार संसदीय कार्यवाही बाधित हुई और सदन को स्थगित करना पड़ा।