10:00 AM, 02-Mar-2020
संसद: दिल्ली हिंसा पर हंगामा जारी, गृह मंत्री शाह के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि उनकी पार्टी दिल्ली हिंसा के मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और पूछेगी की हिंसा क्यों हुई। सीपीआई के महासचिव डी राजा ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली पुलिस की निष्क्रियता को लेकर शाह से जवाब मांगेगी, जो गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। एनसीपी, सीपीएम, सीपीआई, राजद, डीएमके और आप जैसे दलों के नेता भी हिंसा को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे।
दिल्ली हिंसा पर संसद परिसर में प्रदर्शन
दिल्ली में हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान, संजय सिंह और सुशील गुप्ता संसद परिसर के अंदर गांधी प्रतिमा के सामने हाथ में तख्तियां लेकर भाजपा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।