फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Parliament Security Lapse: संसद हमले की बरसी और पन्नू की धमकी, फिर भी कैसे हुई सुरक्षा में ऐसी चूक?

अमित शर्मा
Updated Wed, 13 Dec 2023 04:44 PM IST

सार

आज संसद पर हमले के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद भी संसद की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक होना बेहद गंभीर घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parliament Security Breach - फोटो : Amar Ujala


आज संसद पर हमले के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले में शहीद हुए वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की थी। ऐसे दिनों में सामान्य तौर पर सुरक्षा व्यवस्था अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा कड़ी कर दी जाती है। लेकिन इसके बाद भी संसद की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक होना बेहद गंभीर घटना है। इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए कठोर कदम उठाकर ही ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है। 




गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी

ठीक इसी समय चरमपंथी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी भारत पर हमले को लेकर तमाम चेतावनी दे रखी है। उसने धमकी दी है कि वह जल्द ही भारत पर कई हमले करेगा। उसने भारत से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को भी एयर इंडिया से उड़ान न भरने की चेतावनी दे रखी है। इसके पहले लालकिले पर उसके समर्थन में कुछ युवाओं ने आपत्तिजनक झंडा लहराने की कोशिश की थी। लेकिन इतनी बड़ी धमकी के बाद भी इस तरह की घटना होने को बेहद खतरनाक माना जा रहा है। 


चल रही है 26 जनवरी की तैयारी

इस समय 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए भी कर्तव्य पथ (राजपथ) पर तैयारियां चल रही हैं। हर तरफ सुरक्षा एजेंसियों के जवानों का जमावड़ा रहता है। आने-जाने वाले हर आदमी की जांच की जाती है। नया संसद भवन कर्तव्य पथ के बिल्कुल करीब बना हुआ है। इसके बाद भी यहां इस तरह की घटना होने से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है।  


संसद पर हमला: राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि यह सुरक्षा में चूक का सामान्य मामला नहीं है। यह संसद पर हमला है। उन्होंने कहा है कि संसद पर हमला करने वालों की पूरी जांच होनी चाहिए जिससे हमला करने के पीछे के उद्देश्यों को सामने लाया जा सके। उन्होंने कहा है कि यदि संसद सुरक्षित नहीं है तो आज देश में किसे सुरक्षित माना जा सकता है।  उन्होंने इस हमले की कड़ी भर्तसना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next