फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Scuffle: धक्का-मुक्की में घायल भाजपा सांसदों की हालत स्थिर; हालचाल जानने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

Fri, 20 Dec 2024 03:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सांसदों ने दिल्ली पुलिस में राहुल गांधी के खिलाफ हमला और उकसावे का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इसके तुरंत बाद महिला सांसदों सहित कांग्रेस सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संसद मार्ग पुलिस से संपर्क किया और भाजपा नेताओं पर संसद परिसर में हाथापाई के दौरान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सांसद प्रताप सारंगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद भवन परिसर में बीते दिन भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई धक्कामुक्की के बाद घायल भाजपा सांसदों मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनसे मुलाकात की। इस बीच राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि कल मिली मेडिकल रिपोर्ट ठीक है। कुछ रिपोर्ट आज आएंगी।

विज्ञापन


जी किशन रेड्डी ने भी की घायल सांसदों से मुलाकात
आरएमएल अस्पताल में घायल भाजपा सांसदों से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा, 'मैंने डॉक्टरों से बात की है और वे निगरानी में हैं। भाजपा सांसद प्रताप सारंगी बहुत कमजोर हैं, लेकिन फिर भी वे लोगों के लिए काम कर रहे हैं। उन पर हमला करना बहुत गलत है। लोकसभा में विपक्ष के नेता होने के नाते ऐसी गुंडागर्दी पहले कभी नहीं हुई। यह एक बेशर्मी भरा कृत्य है। राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बीआर आंबेडकर का अपमान किया है। उन्होंने उन्हें कभी कोई मान्यता नहीं दी और हमेशा उनकी उपेक्षा की। उन्हें डॉ बीआर अंबेडकर का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।'



कैसे लगी थी चोट?
इससे पहले एनडीए और इंडिया ब्लॉक के दोनों सांसदों को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई धक्कामुक्की के बाद चोटें आई थीं। इस पर भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक अन्य सांसद को धक्का दिया। वह सांसद उन पर आ गिरे, जिससे वह घायल हो गए। सारंगी ने दावा किया कि वह सीढ़ियों के पास खड़े थे, जब एक अन्य सांसद उन पर गिर गए, जिससे उनके सिर पर चोट लग गई।
विज्ञापन


भाजपा के आरोप
सारंगी ने संवाददाताओं से कहा था कि मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, तभी राहुल गांधी आए और एक साथी सांसद को धक्का दिया। वह सांसद मेरे ऊपर गिर गया, जिससे मैं भी गिर गया। दोनों सांसदों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया और दोनों दलों के नेताओं ने संसद परिसर में कथित हाथापाई को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

पुलिस के पास पहुंचा मामला
इस बीच अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सांसदों ने दिल्ली पुलिस में राहुल गांधी के खिलाफ हमला और उकसावे का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। इसके तुरंत बाद महिला सांसदों सहित कांग्रेस सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संसद मार्ग पुलिस से संपर्क किया और भाजपा नेताओं पर संसद परिसर में हाथापाई के दौरान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। 

कांग्रेस का पलटवार
आरोपों के जवाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने बचाव में कहा था कि वह संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी प्रवेश द्वार के पास विरोध कर रहे भाजपा सांसदों ने उन्हें भी धक्का दिया और धमकाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को भी धक्का दिया गया। राहुल गांधी ने कहा, 'यह आपके कैमरे में हो सकता है। मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भाजपा सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसा हुआ है। हां, ऐसा हुआ है।'

विज्ञापन

आईसीयू में भर्ती सांसदों के नहीं हो पाए बयान

संसद में धक्का-मुक्की में घायल सांसद का हालचाल लेते अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ धक्का-मुक्की कांड के बाद दर्ज एफआईआर की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई है। दूसरी तरफ संसद मार्ग थाने की टीम शुक्रवार को घायल सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के बयान दर्ज करने राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) पहुंची, लेकिन शुक्रवार शाम तक दोनों संसद सदस्य आईसीयू में भर्ती थे। डाक्टरों से बात करने के बाद पुलिस दल को पीड़ित सांसदों के बयान दर्ज किए बिना ही लौटना पड़ा।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पांच धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। भाजपा नेताओं की ओर से दी गई शिकायत में से पुलिस ने बीएनएस के तहत हत्या का प्रयास से संबंधित धारा नहीं लगाई थी। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच अपराध शाखा की इंटरस्टेट सेल (आईएससी) को सौंप दी गई थी। एसीपी रमेश लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज मलिक की टीम मामले की जांच करेगी।

महिला सांसद की शिकायत पर एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने संसद धक्का-मुक्की मामले में महिला सांसद फान्गनॉन कोन्याक की शिकायत का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले में लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। कोन्याक ने आरोप लगाया था कि संसद में विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें