फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs PAK: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे में 81 रन से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

Fri, 20 Dec 2024 02:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

South Africa vs Pakistan Highlights : बाबर आजम, कप्तान मोहम्मद रिजवान और हरफनमौला कामरान गुलाम के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तानी टीम ने 329 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 44वें ओवर में 248 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 81 रन से हराकर विदेशी सरजमीं पर लगातार दूसरी वनडे सीरीज जीत ली। पिछले महीने आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराने के बाद पाकिस्तान ने एक मैच बाकी रहते दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से मात दी। बाबर आजम, कप्तान मोहम्मद रिजवान और हरफनमौला कामरान गुलाम के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तानी टीम ने 329 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 44वें ओवर में 248 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन

हेनरिच क्लासेन ने 97 रन बनाए। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने तीन ओवर में तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की पारी का अंत किया। पाकिस्तानी टीम फरवरी में चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रही है और लगातार दो अच्छी जीत से उसका मनोबल बढ़ेगा। पाकिस्तान के लिए अच्छी बात बाबर का फॉर्म में लौटना भी रही जिन्होंने मई के बाद किसी भी प्रारूप में पहला अर्धशतक जड़ते हुए 95 गेंद में 73 रन बनाए। पिछले 13 महीने में वनडे में यह उनका पहला अर्धशतक है। बाबर ने वनडे में नवंबर 2023 के बाद पहला अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने सात पारियां खेली हैं। इससे पहले पिछला अर्धशतक बाबर ने चार नवंबर 2023 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 66 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन

रिजवान 82 गेंद में 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं गुलाम ने 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और वह 32 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने चार कैच टपकाये जिसका फायदा उठाकर पाकिस्तान ने आखिरी दस ओवरों में 105 रन बना डाले। दक्षिण अफ्रीका ने 330 रन के लक्ष्य के जवाब में अच्छी शुरूआत की लेकिन स्पिनर अबरार अहमद और अनियमित स्पिनर सलमान आगा ने शीर्ष क्रम के तीन विकेट लेकर मेजबान टीम को करारे झटके दिए। क्लासेन को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। पाकिस्तान के लिए अफरीदी ने चार और नसीम शाह ने तीन विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें