#WATCH Defence Minister Rajnath Singh makes a statement on India-China border issue, in Lok Sabha (Source: Lok Sabha TV) https://t.co/1dlRokI1It
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। थोड़ी देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन मुद्दे पर बयान देंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच जारी गतिरोध को लेकर लोकसभा में थोड़ी देर में बयान दे सकते हैं। विपक्ष सरकार से इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान देने के लिए दबाव बना रही है। वहीं हाल ही में रक्षा मंत्री ने मॉस्को में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ मुलाकात की थी।
राज्यसभा बुधवार सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।
कोरोना की स्थिति पर बयान देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, 'कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत जबकि ठीक होने की दर 77.65 प्रतिशत है। भारत मौत और कोरोना के मामलों को सीमित करने में सक्षम है। हमारे यहां प्रति दस लाख पर 3,320 मामले और 55 मौते हैं। यह आंकड़ा दुनिया के मुकाबले काफी कम है।'
चर्चा के बाद राज्यसभा से विमानन (संशोधन) विधेयक, 2020 पास हो गया।
भाजपा सांसद हरदीप सिंह पुरी ने विधेयक विमानन (संशोधन) 2020 पर चर्चा के दौरान कहा, 'छह हवाई अड्डों के बारे में बहुत कुछ बताया जा रहा है। मुंबई और दिल्ली के दो हवाई अड्डों का 2006 में निजीकरण किया गया जो हमारे यातायात और कमाई का 33 प्रतिशत हिस्सा है। 2018 में जिन छह हवाई अड्डों पर फैसला लिया गया उनका मिलकर हिस्सा केवल नौ प्रतिशत है। 2006 में जब दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डों का निजीकरण करने के लिए जिन शर्तों को रखा गया था उन्हीं प्रक्रियाओं का हमने भी पालन किया है। बस फर्क इतना है कि हमारे ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं।।'
राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विमानन क्षेत्र सरकार की नीति या गैर-नीति के कारण कोविड-19 से पहले भी कठिन दौर में था। उन्होंने पूछा कि क्या मंत्रालय ने फैसला लेने से पहले हितधारकों से बात की है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने वायुयान (संशोधन) विधेयक 2020 पर चर्चा के दौरान कहा, '4-5 प्रतिशत लोग साल में एक बार विमान से यात्रा करते हैं। यदि यह संख्या 10-15 प्रतिशत हो जाती है, तो हमें हवाई अड्डों और विमानों की संख्या में भारी वृद्धि करने की आवश्यकता होगी। कोविड-19 की वजह से एयरलाइंस तनाव में हैं और उन्हें सहायता की आवश्यकता है।'
डीएमके सांसद पी. विल्सन ने कहा, 'चेन्नई प्रमुख महानगरीय शहरों में से एक है, लेकिन इसमें दिल्ली या हैदराबाद की तरह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नहीं है। मैं सरकार से अनुरोध करता हूं- चेन्नई के हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर विकसित किया जाए।'
राज्यसभा में वायुयान संशोधन विधेयक, 2020 पर बहस हो रही है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने विधेयक का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि यह पीपीपी मॉडल हवाई अड्डे को विकसित करने के नाम पर घोटाला है। वहीं विधेयक का बचाव करते हुए भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि यह हमारे विमानन क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए है, जिससे यात्रियों के आवागमन में वृद्धि हुई है।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने कहा, 'मुझे वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से बहुत सारे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार की प्रशंसा करनी चाहिए। और ऐसा किसने किया? यह एयर इंडिया ने किया। आप चाहें तो एयर इंडिया के ढांचे को बदल सकते हैं लेकिन कृपया इसे न बेचें। एयर इंडिया है तो हिंदुस्तान है।'
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'अडानी समूह ने छह हवाई अड्डों के संचालन और विकास के लिए बोलियां जीती हैं। एक निजी संस्था को हवाई अड्डे सौंपना मानदंडों का स्पष्ट उल्लंघन है। सरकार ने अपने ही कुछ मंत्रालयों और विभागों की सलाह को नजरअंदाज कर दिया। मानदंडों में बदलाव से अडानी समूह को सभी छह बोलियों को जीतने में सफलता मिली।'
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने 'चीन की एजेंसी द्वारा भारतीय राजनीतिक नेताओं और 10,000 से अधिक भारतीयों की जासूसी' के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के कहा कि बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा, 'मनोरंजन उद्योग के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काया जा रहा है। इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाले लोगों ने इसे गटर कहा है। मैं इससे पूरी तरह से असहमत हूं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों को इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करने के लिए कहेगी। सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग खराब हैं आप पूरे उद्योग की छवि को धूमिल नहीं कर सकते। मुझे शर्म आती है कि कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य, जो फिल्म उद्योग से हैं, उन्होंने इसके खिलाफ बोला। यह शर्मनाक है।'
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। ऊपरी सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक चलेगी।
वामपंथी दलों के सदस्यों (सांसदों) ने किसान विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग को लेकर संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस सांसद राजीव सातव ने 'मराठा समुदाय के आरक्षण पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने' को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन ने 'कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार' को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने 'फिल्म उद्योग को बदनाम करने की कथित साजिश' को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।
सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में मानसून सत्र के पहले दिन मंत्रियों के पारिश्रमिक में कमी और महामारी में स्वास्थ्य सेवा पेशेवर की सुरक्षा सहित पांच बिल पेश किए। वहीं लोकसभा में आज राजनाथ सिंह भारत-चीन सीमा मुद्दे पर बयान देंगे। विपक्ष सरकार पर इस मुद्दे पर बयान देने के लिए दबाव बनाए हुए है।