03:20 PM, 05-Mar-2020
कांग्रेस के सात सदस्य हुए निलंबित
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार लोकसभा में कांग्रेस के सात सदस्यों को सदन में नियमों के अनुरूप आचरण नहीं करने के मामले में संसद के चालू सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया। इन सांसदों के नाम- गौरव गोगोई, टीएन प्रतापन, डीन कुरियाकोसे, आर उन्नीथन, मणिकेम टैगोर, बेन्नी बेहनान और गुरजीत सिंह ओजला हैं। इन सभी को शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।