फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में PM मोदी बोलते रहे, विपक्ष से ड्रामा-जुमलेबाजी बंद करो के नारे गूंजते रहे

Wed, 07 Feb 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही धन्यवाद भाषण की शुरुआत की सदन में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्षी सांसदों के साथ एनडीए के सहयोगी पार्टी टीडीपी भी पीएम के भाषण का विरोध किया। स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सांसदों से शांत होने की अपील करती रहीं लेकिन सांसदों  पर कोई असर नहीं पड़ा और जमकर नारेबाजी करते रहे। हालांकि, इस दौरान पीएम अपना भाषण नहीं रोका और शोरगुल के बीच वह लगातार बोलते रहे।

विज्ञापन


बजट सत्र के दौरान टीडीपी के सांसद आंध्र प्रदेश के मुद्दे पर ड्रामा बंद करो और धमकाना बंद करो जैसी नारेबाजी करते रहे। सदन के अंदर जुमलेबाजी बंद करो जैसे नारे भी गूंजते रहे।  साथ ही झूठा भाषण बंद करो और मैच फिक्सिंग बंद करो जैसे नारे भी सुनाई देते रहे। 15 लाख का क्या हुआ जैसे भी नारे भी कांग्रेसी सांसदों की तरफ से लगाए गए। कांग्रेसी सांसदों ने मैच फिक्सिंग बंद करो जैसे नारे लगाए।

हंगामा और नारेबाजी वैसे तो विपक्ष के सभी सांसद कर रहे थे, लेकिन सबसे ज्यादा आवाज कांग्रेस की सांसद सुस्मिता देव और रंजीता रंजन की सुनाई दे रही थी। साथ ही टीडीपी सांसदो ने भी उनके साथ में नारे लगाते रहे। दरअसल एक जनवरी को आम बजट में आंध्रपदेश के लिए कोई स्पेशल पैकेज का ऐलान नहीं किया गया। इसके बाद से टीडीपी नाराज है।

पीएम ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगता हुए कहा कि आपने मां भारत के टुकड़े कर दिए, इसके बावजूद ये देश आपके साथ रहा। आप उस जमाने में देश में राज कर रहे थे जिस समय विपक्ष न के बराबर था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि देश के लोगों के रग में लोकतंत्र है। कांग्रेस और नेहरू का ये देन नहीं है।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी लाल किला से कहता है कि देश आज जहां है उसमें पिछली सभी सरकारों का योगदान है। ऐसा किसी कांग्रेस नेता ने कभी नहीं कहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें