12:12 PM, 07-Jan-2019
राफेल मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जवाब दे रही हैं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण। राहुल और सीतारमण ने एक दूसरे के इस्तीफे की मांग की है। रक्षामं6ी ने कहा कि राहुल द्वारा उठाए गए सारे सवाल गलत हैं। सीतारमण ने कहा, 'मुझे एचएएल से इस की पुष्टि मिल चुकी है कि साल 2014-18 के दौरान 26,570.80 करोड़ रुपये के कांट्रैक्ट पर पहले ही हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। लगभग 73,000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किए जाने हैं। ऐसे में सदन में दिए गए मेरे वक्तव्य पर संदेह करना गलत एवं गुमराह करने वाली बात है।' हंगामे के कारण 12.30 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित हो गई है।