फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पार्किंग स्पेस नहीं खरीद सकेंगे गाड़ी

Fri, 23 Dec 2016 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
अब आपको नई कार या वाहन खरीदने से पहले उसकी पार्किंग का सुबूत देना होगा।  केंद्र सरकार वाहन खरीद से संबंधित इस तरह के नियम को बनाने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए पार्किंग प्रमाण पत्र को जरूरी करेगी।

उन्होंने नियम को लागू करने के बारे में बताते हुए कहा कि अभी परिवहन विभाग से इस विषय में बातचीत चल रही है। इस बारे में मैने भी नितिन गडकरी जी से बात की है। साथ ही इस योजना से संबंधित सभी जानकारी राज्यों को भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉयलेट के बिना निर्माण की भी अनुमति नहीं

- फोटो : amar ujala
सड़क परिवह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगर इस तरह का सुझाव शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से आता है तो इसे लागू किया जा सकता है। अगर इस नियम को लागू किया जाता है तो इससे प्रदूषण और सड़कों पर वाहनों के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में नायडू ने निर्माण को लेकर भी एक नियम बनाने की बात कही। वैंकेया नायडू ने कहा कि भविष्य में बिना टॉयलेट के किसी भी निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके साथ ही पार्किंग सर्फिकेट के बिना आप नई गाड़ी के मालिक भी नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें