नए मंत्रिमंडल विस्तार में 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई हैं, जिनमें चार मंत्री महाराष्ट्र से हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि प्रीतम मुंडे को भी मंत्री पद दिया जाएगा, लेकिन नहीं दिया गया । जिसपर पकंजा ने चुप्पी तोड़ी है।
अपनी बहन को केंद्रीय कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर नाराज चलने की अफवाहों पर पकंजा मुंडे ने पूरी तरह विराम लगा दिया। शुक्रवार को भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पकंजा मुंडे ने कहा कि प्रीतम मुंडे और वो कभी मंत्रीपद की मांग नहीं की है। जिन लोगों ने शपथ ली है, उनसे कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन
मीडिया सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से पकंजा मुंडे नाराज चल रही थीं। अफवाह फैली थी कि उनकी बहन दो बार से सांसद हैं, लेकिन उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया, जिससे पंकजा मुंडे नाराज हैं, लेकिन पकंजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।
अफवाह फैलाने और बदनाम करने से रोके -फड़णवीस
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिसमें दावा किया गया था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में दो बार की सांसद प्रीतम मुंडे को शामिल नहीं करने से उनकी बड़ी बहन पंकजा मुंडे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने और अफवाहों को फैलने से रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
नासिक में पूर्व मुख्यमंत्री फड़णवीस से जब पत्रकारों ने बहन प्रीतम मुंडे को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने से पंकजा मुंडे के कथित नाराज होने की खबरों के बारे में पूछा तो फडणवीस ने कहा 'आपको किसने बताया कि वे नाराज हैं? कृप्या अफवाह नहीं फैलाएं और उनको बदनाम नहीं करें।' बता दें कि प्रीतम मुंडे बीड लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की सांसद हैं।
पकंजा मुंडे की नाराज होने की फैली थी अफवाह
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जुलाई को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया। एक दर्जन मंत्रियों को हटाकर कुल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें चार मंत्री महाराष्ट्र से हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि प्रीतम मुंडे को भी मंत्री पद दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पंकजा मुंडे ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया।