फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम संधि के उपबंध छह पर पैनल ने सीएम सोनोवाल को सौंपी रिपोर्ट

Tue, 25 Feb 2020 03:08 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, गुवाहाटी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

असम संधि के उपबंध छह के क्रियान्वयन संबंधी एक उच्च स्तरीय समिति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को अपनी रिपोर्ट औपचारिक रूप से सौंप दी। गृह मंत्रालय द्वारा गठित पैनल के अध्यक्ष न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) बीके शर्मा ने राज्य मंत्रिमंडल की उपस्थिति में यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी।

विज्ञापन


क्या है उपबंध छह
असम संधि का उपबंध छह असमिया लोगों की सांस्कृतिक, सामाजिक, भाषाई पहचान एवं विरासत की रक्षा करने, उसे संरक्षित करने एवं उसका प्रचार करने के लिए संवैधानिक, कानूनी और प्रशासनिक सुरक्षा (इनमें से जो भी उचित हो) देने से संबंधित है।

न्यायमूर्ति शर्मा ने सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट देते हुए कहा कि समिति ने रिपोर्ट तैयार करने से पहले पूरे असम में कई लोगों से मुलाकात की। राज्य के वित्त मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि सोनोवाल मंगलवार शाम तक या बुधवार तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यह रिपोर्ट सौंप देंगे। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें