फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palghar Mob Lynching: इरफान पठान ने घटना को बताया भयानक और बर्बरतापूर्ण

Mon, 20 Apr 2020 01:45 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पालघर घटना पर इरफान पठान ने किया ट्वीट (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर में 17 अप्रैल को भीड़ ने दो साधुओं और एक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसे लेकर लोगों में रोष है। इस घटना पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है।

विज्ञापन


इरफान पठान ने लिखा, 'पालघर में हुई भीड़ हिंसा की तस्वीरों को देखकर काफी दुख हुआ। भयानक और बर्बरतापूर्ण घटना। शर्मनाक।' बता दें कि जूना अखाड़े के दो साधु अपने ड्राइवर के साथ मुंबई से गुजरात के सूरत में अपने साथी के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। तभी पालघर के एक गांव में गांव वालों ने इन्हें डकैत समझ कर पीट-पीट कर मार डाला।
 

योगी आदित्यनाथ ने उद्धव ठाकरे से की बात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पालघर की घटना को लेकर रविवार शाम को उद्धव ठाकरे से बात की। जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, 'पालघर, महाराष्ट्र में हुई जूना अखाड़ा के संतों स्वामी कल्पवृक्ष गिरि जी, स्वामी सुशील गिरि जी व उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े जी की हत्या के संबंध में कल शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से बात की और घटना के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हेतु आग्रह किया।'
विज्ञापन


110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों और 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिनमें से 101 को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और नौ नाबालिगों को एक किशोर आश्रय गृह में भेज दिया गया है।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: ठाकरे
राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ट्वीट कर पालघर की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि पालघर की घटना पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने अपराध के दिन दो साधुओं, एक ड्राइवर और पुलिस कर्मियों पर हमला किया था। एक अन्य ट्वीट में कहा कि ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें