फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamilnadu : पलानीस्वामी ने अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता को निकाला, पनीरसेल्वम ने तुरंत सलाहकार बना दिया

Tue, 27 Sep 2022 02:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

बताया जा रहा है कि संगठन मंत्री रामचंद्रन ने पार्टी के अंतरिम प्रमुख पलानीस्वामी के खिलाफ टिप्पणियां की थीं। चौंकाने वाली बात यह है कि रामचंद्रन को निकाले जाने के तत्काल बाद खुद को अन्नाद्रमुक का समन्वयक बता रहे ओ. पनीरसेल्वम ने रामचंद्रन को पार्टी का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त कर दिया। 

विज्ञापन
k palaniswami
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में विपक्षी दल अन्नाद्रमुक में अंदरुनी घमासान थम नहीं रहा है। पार्टी के अंतरिम महासचिव के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता पनरुट्टी एस. रामचंद्रन को पार्टी से निकाल दिया। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि संगठन मंत्री रामचंद्रन ने पार्टी के अंतरिम प्रमुख पलानीस्वामी के खिलाफ टिप्पणियां की थीं। चौंकाने वाली बात यह है कि रामचंद्रन को निकाले जाने के तत्काल बाद खुद को अन्नाद्रमुक का समन्वयक बता रहे और पलानीस्वामी के विरोधी ओ. पनीरसेल्वम ने रामचंद्रन को पार्टी का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त कर दिया। पलानीस्वामी ने कहा कि रामचंद्रन को पार्टी के संगठन सचिव पद से और प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया गया है। वे पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त थे।
इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट ने पन्नीरसेल्वम और उनके कुछ सहयोगियों को ‘निष्कासित‘ करने के अन्नाद्रमुक महापरिषद के 11 जुलाई के फैसले को बरकरार रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें