फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: चुनाव से पहले अमित शाह ने दी गुजरात को बड़ी सौगात, 750 बिस्तरों वाले अस्पताल का किया शिलान्यास

Tue, 27 Sep 2022 01:59 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, अहमदाबाद

सार

गुजरात में अमित शाह द्वारा शिलान्यास किए गए अस्पताल में ओपीडी, इनडोर सुविधाएं, एक्स-रे, रेडियोलॉजी, प्रयोगशाला, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति, आईसीयू और अल्ट्रासाउंड सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
गुजरात में अमित शाह - फोटो : Twitter@ Amit Shah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। इसके तहत उन्होंने 750 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल की आधारशिला रखी है। अस्पताल कच्छ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग सेंटर (केआरआईसी) द्वारा निर्माणाधीन है। शाह ने गांधीनगर के कलोल शहर के केआरआईसी कॉलेज परिसर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अस्पताल का शिलान्यास भी किया।

विज्ञापन


इन सब सुविधाओं से लैस है अस्पताल
अस्पताल में ओपीडी, इनडोर सुविधाएं, एक्स-रे, रेडियोलॉजी, प्रयोगशाला, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति, आईसीयू और अल्ट्रासाउंड सहित कई आधुनिक सुविधाएं हैं। अस्पताल का शिलान्यास मंगलवार को गांधीनगर में गृह मंत्री के विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा है।

शाह ने कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास
शाह ने गुजरात के रूपल में दोपहर 12 बजे 'रूपल वर्दायिनी माता' मंदिर में पूजा-अर्चना की और नवनिर्मित 'स्वर्ण गर्भगृह' का उद्घाटन किया। उन्होंने दोपहर करीब 12.25 बजे गांधीनगर नगर निगम द्वारा उद्घाटन किए गए एक अंडरपास पर एक कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने लेकवारा में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जीटीयू) के नए भवन का शिलान्यास भी किया। इसके अलावा, गृह मंत्री ने अम्बोड के महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की और शाम करीब 5 बजे पवित्र 'यत्रधाम विकास बोर्ड' द्वारा मंदिर के विकास के लिए विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। शाह ने बाद में गुजरात के मानसा में, सामू के एक प्राथमिक विद्यालय में शहीद स्मारक और पुस्तकालय के भूमिपूजन में भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें