तमिलनाडु की राजनीति हर दिन एक नया मोड़ ले रही है। एआईडीएमके में दो गुटों के विलय को लेकर चल रही खींचतान अभी भी जारी है। मुख्यमंत्री ई पलानिस्वामी ने चेन्नई में एआईडीएमके पार्टी मुख्यालय में जिला सचिवों की बैठक आयोजित की।
जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रमुक के परस्पर-विरोधी ओ पन्नीसेल्वम और ई पलानिस्वामी के गुटों में सुलह हो सकती है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने फिर इस बात के संकेत दिेए हैं कि विलय को लेकर दोनों गुटों में कोई मतभेद नहीं है। अगर विलय होता है तो ओ पन्नीरसेल्वम को पार्टी महासचिव और इ पलानीस्वामी मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।
वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि दिनाकरन की गिरफ्तारी के बाद दोनों गुटों में विलय की संभावनाएं और मजबूत हो सकती है। गौरतलब है कि दिनाकरन पर एआईएडीएमके का चुनाव प्रतीक दो पत्ते के बने रहने के लिए चुनाव आयोग के एक अधिकारी को रिश्वत देने का प्रयास करने का आरोप है।