फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: के पलानीस्वामी ने एम मणिकंदन को कैबिनेट से हटाया, उदयकुमार संभालेंगे कार्यभार

Thu, 08 Aug 2019 08:22 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
डॉक्टर एम मणिकंदन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर एम मणिकंदन को राज्य कैबिनेट से हटा दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय पर की गई है जब उनके कैबिनेट सहयोगी उडुमलाई राधाकृष्णन की सार्वजनिक तौर पर काफी आलोचना हुई। वह राज्य द्वारा संचालित तमिलनाडु अरसु केबल टीवी के प्रमुख भी हैं।

विज्ञापन


राज भवन के बयान के अनुसार राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मणिकंदन को मंत्रिपरिषद से हटाने के मुख्यमंत्री की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री के सुझाव के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी के पोर्टफोलियो को आर बी उदायकुमार को आवंटित किया गया है। उनके पास पहले से राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री का कार्यभार है।




उदयकुमार के पास अब दो मंत्रालयों का कार्यभार है। फरवरी 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहली बार है जब पलानीस्वामी ने किसी मंत्री को कैबिनेट से हटाया है। इससे पहले पलानीस्वामी ने अगस्त 2017 में मंत्रालय में फेरबदल किया था जिसमें ओ पनीरसेल्वम को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था और उनके वफादार के पंडीयाराजन को भी मंत्री पद दिया गया था। ऐसा एआईएडीएमके के दो भागों के एक में विलय होने पर किया गया था। मणिकंदन को राज्य कैबिनेट से हटाने के बाद पलानीस्वामी मंत्रालय की संख्या घटकर 31 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें