इसी साल सितम्बर में दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत का दौरा करेगी जहां वो तीन टी-20 मैच और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया था। लेकिन अब इसमें एक बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब नए कार्यक्रम के मुताबिक पुणे दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा तो वहीं रांची में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। हालांकि इससे पहले रांची में दूसरा टेस्ट मैच होना था लेकिन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की सिफारिश पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सिओए ने इसमें बदलाव कर दिया।