फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: AIDMK ने सत्र के अंतिम दिन का बहिष्कार किया, कहा- पन्नीरसेल्वम की जगह उदयकुमार को बनाएं उपनेता

Wed, 19 Oct 2022 07:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

काली शर्ट और सफेद धोती पहने अन्नाद्रमुक के सदस्य बड़ी संख्या में ऐतिहासिक वल्लुवर कोट्टम में इकट्ठा हुए। उन्होंने उदयकुमार को विधानसभा में पन्नीरसेल्वम की कुर्सी देने की मांग की। उन्होंने सत्तारूढ़ द्रमुक (डीएमके) के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
वल्लुवर कोट्टम में प्रदर्शन करते अन्नाद्रमुक नेता व कार्यकर्ता - फोटो : एआईडीएमके/फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम के सदन की कार्रवाई में भाग लेने के खिलाफ विपक्षी अन्नाद्रमुक (एआईडीएमके) ने प्रदर्शन किया। अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव ई. के. पलानीस्वामी के धड़े ने अपनी मांग को दोहराया कि पनीरसेल्वम की जगह आरबी उदय कुमार को सदन का उप नेता बनाया जाए। 

विज्ञापन


अन्नाद्रमुक ने सत्र के आखिरी दिन का बहिष्कार किया और पार्टी से हटाए गए पन्नीरसेल्वम की जगह आरबी उदयकुमार को सदन का उप नेता बनाने की मांग की। 

यहां बुधवार को काली शर्ट और सफेद धोती पहने अन्नाद्रमुक के सदस्य बड़ी संख्या में ऐतिहासिक वल्लुवर कोट्टम में इकट्ठा हुए। उन्होंने उदयकुमार को विधानसभा में पन्नीरसेल्वम की कुर्सी देने की मांग की। उन्होंने सत्तारूढ़ द्रमुक (डीएमके) की आलोचना करते हुए नारे लगाए। पार्टी की महिला कार्यकर्ता काली साड़ी पहनकर प्रदर्शन में शामिल हुईं। 
 
हालांकि, पुलिस ने बिना अनुमति के अनशन करने के आरोप में अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव पलानीस्वानमी और उनकी पार्टी के सदस्यों को हिरासत में लिया। इन सभी प्रदर्शनकारियों को यहां के राजरत्नम स्टेडियम में ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन


स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए पलानीस्वामी ने सरकार पर 'लोकतंत्र की हत्या' करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर पन्नीरसेल्वम के जरिए अन्नाद्रमुक को खत्म करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया।

इस दौरान जब मौके पर मौजूद पुलिस ने मीडिया को बाइट देने का विरोध किया तो नाराज पलानीस्वामी ने पुलिस खिलाफ भी आवाज उठाई। इसके, तुरंत बाद पार्टी के सदस्यों ने भी पुलिस पर चिल्लाना शुरू कर दिया। पलानीस्वामी को अन्नाद्रमुक सदस्यों को रोकना पड़ा। 
 
थोड़ी देर के इस व्यवधान के बाद पलानीस्वामी ने घोषणा की कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि विधानसभा अध्यक्ष आरबी उदयकुमार को उप नेता के रूप में स्वीकार नहीं कर लेते और पन्नीरसेल्वम की कुर्सी पर कब्जा नहीं कर लेते।  

पलानीस्वामी ने आगे कहा, अध्यक्ष (एम. अप्पावु) कहते हैं कि पन्नीरसेलवम सदन के उप नेता बने हुए हैं। यह अन्याय और पक्षपातपूर्ण है, क्योंकि पन्नीरसेल्वम को तीन महीने पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि पन्नीरसेल्वम का समर्थन करने वाले तीन विधायकों को बी अन्नाद्रमुक से हटा दिया गया है और पार्टी की आम परिषद ने राज्य के पूर्व मंत्री आरबी उदयकुमार को उप नेता चुना है।  
 
पलानीस्वामी ने तर्क दिया, आमतौर पर मुख्यमंत्री या विपक्ष के नेता का फैसला संबंधित पार्टी के विधायकों के द्वारा किया जाता है, न कि विधानसभा द्वारा। हालांकि, बाद में इन सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें