फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में फेंके गए पत्थर

Mon, 03 Oct 2016 08:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty
विज्ञापन
पीओके में सर्जिकल आपरेशन के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। वहीं दोनों देशों के लोगों के दिलों में एक दूसरे के प्रति विरोध की भावना देखने को मिल रही है। रविवार को वाघा बार्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी दौरान पाकिस्तान की ओर से पत्थर फेंके गए। यही नहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत विरोधी नारे भी लगाए गए। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि इन दिनों वाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी के दौरान होने वाली परेड में पर्यटकों के जाने पर पाबंदी है। इसके बावजूद भारत की ओर से सेरेमनी जारी है। इसी के चलते रविवार की शाम को रिट्रीट सेरेमनी में परेड दौरान पाकिस्तान की ओर से एक पत्थर फेंके गए।

इस घटना के बाद दो मिनट के लिए परेड रुक गई। भारतीय सेना के अधिकारियों ने इसे हलके से लेते हुए सेरेमनी पूरी की। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर भारत विरोधी नारे भी सुनने को मिले। इस संबंध में बीएसएफ सूत्रों का कहना था कि जब दोनों ओर तनाव की स्थिति हो तो ऐसी घटनाएं होना आम बात है। ऐसे में वे फूल भी फेंकेंगे तो हमें पत्थर लगेंगे लेकिन इससे जवानों का मनोबल नहीं गिर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें