फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक कलाकार अवैध तरीके से नहीं, वीजा लेकर भारत आए हैं : ओमपुरी

Mon, 03 Oct 2016 04:42 AM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
अभिनेता ओम पुरी - फोटो : Getty
विज्ञापन
मनसे द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने के फरमान और उसके बाद इस मुद्दे पर छिड़ी बहस के बीच फिल्म अभिनेता ओमपुरी और निदेशक नागेश कुकुनूर पाक कलाकारों के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि कला और राजनीति को अलग-अलग रखा जाना चाहिए। उनका कहना है कि पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने से हालात में कोई बदलाव नहीं होने वाला। 
विज्ञापन


ओमपुरी ने कहा है कि पाकिस्तानी कलाकार भारत में अवैध तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। अगर उन्हें वापस भेज दिया गया तो उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन करने वाले भारतीय प्रोड्यूसरों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। 65 वर्षीय ओमपुरी ने कहा कि वह छह बार पाकिस्तान गए हैं और वहां के लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी कलाकार यहां अवैध रूप से नहीं आए हैं। वे वीजा लेकर आए हैं। ऐसे में अगर सरकार उन्हें वापस भेजती है तो यह अलग बात है। 

नागेश कुकुनूर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन कला को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान हालात बहुत ही खराब थे, लेकिन तब भी कला को राजनीति के साथ मिलाया नहीं गया था। नागेश ने कहा कि उनका मानना है कि कला को राजनीति के साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें