फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 सालों से पीएम मोदी को राखी बांध रहीं पाकिस्तानी बहन कमर शेख

Mon, 07 Aug 2017 10:22 AM IST
amarujala.com, Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
कमर शेख
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच अक्सर तनाव की खबरें सामने आती हैं, लेकिन बहुत कम ऐसा होता है कि जब दोनों देशों के बीच प्यार की बात हो। लेकिन इस बार रक्षाबंधन के मौके पर ऐसा हुआ है। पाकिस्तान की कमर मोहसिन शेख भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के लिए प्यार का पैगाम लेकर आई हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि वो पीएम मोदी को पिछले 36 सालों से राखी बांध रही हैं। उन्होंने कहा कि वो इस बार भी पीएम को राखी बांधने के लिए उत्साहित हैं। कमर शेख मूल रूप से पाकिस्तान की हैं जो शादी के बाद भारत आ गईं।  शेख ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें पीएम मोदी की तरफ से फोन आया था।

शेख ने यह भी बताया कि इस बार उन्हें लगा था कि पीएम मोदी बहुत व्यस्त होंगे लेकिन जब दो दिन पहले उन्होंने फोन किया तब उन्होंने राखी की तैयारियां शुरू कर दी।  कमर शेख ने अपने पहले रक्षाबंधन को याद करते हुए बताया, जब उन्होंने पहली बार पीएम मोदी को राखी बांधी थी तब वो RSS कार्यकर्ता थे। लेकिन आज अपने समर्पण और मेहनत से वो पीएम बन गए। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर सोशल मीडिया पर देश को बधाइयां भी दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें