फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी जवान मारते हैं ताना- 'भूखे हो तो इधर आ जाओ'

Sat, 04 Feb 2017 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बीएसएफ की 29वीं बटालियन के जवान तेजबहादुर के वायरल वीडियो के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी काफी खुश है। तेजबहादुर ने सेना में खराब खाना मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो  पोस्ट किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से भारतीय सेना में खराब खाने को लेकर छिड़ी जंग से आईएसआई काफी खुश है।
विज्ञापन


तेजबहादुर ने इस वीडियो में सेना के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।  इस वीडियो के बाद से पाकिस्तानी सेना के जवान भारतीय जवानों को खाने को लेकर ताना मारते हैं। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि जहां-जहां भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास बॉर्डर पोस्ट हैं वहां वो लोग हमारे जवानों को खाने का ताना मारते हैं।

इस तरह की सीमाओं में से एक है गुजरात फ्रंटियर का बाढ़मेर सेक्टर। यहां पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सैनिकों को ताना मारते हुए कहते हैं- अगर तुम भूखे हो, यहै आ जाओ, हमारे यहां खाना है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौके का फायदा उठाने की फिराक में आतंकी संगठन

तेज बहादुर
बीएसएफ ने पहले ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे जवान नवरत्न चौधरी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियोज को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। नवरत्न चौधरी ने भी सेना पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। चौधरी इस वक्त कच्छ के गांधीधामी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।

बीएसएफ के बड़े अधिकारी बताते हैं कि आईएसआई तेजबहादुर के वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद काफी खुश था। सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट से बीएसएफ की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है।

बीएसएफ अधिकारी का कहना है कि आईएसआई और आतंकी संगठन ऐसे वक्त में जब इन वीडियोज से बीएसएफ की छवि को नुकसान पहुंचा है फायदा लेने की कोशिश में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें