फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान मूल की मशहूर गायिका सलमा आगा को मिलेगा स्थायी भारतीय वीजा

Mon, 30 May 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मशहूर गायिका सलमा आगा - फोटो : Getty
विज्ञापन
पाकिस्तान मूल की सुप्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री सलमा आगा को भारत ने आजीवन वीजा देने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद सलमा को कभी भी भारत आने जाने की छूट मिल जाएगी।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने उन्हें आजीवन वीजा देने का फैसला किया है। वहीं सरकार के इस फैसले से सलमा भी काफी खुश हैं। गौरतलब है कि सलमा आगा ने 1980-90 की दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन गाने गाए थे और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था।

उन्होंने 1982 में निकाह फिल्म में निलोफर का किरदार निभाया था साथ ही प्ले-बैक गाना भी गया था जिसके लिए उन्हें बेहतरीन प्लेबैक गायिका का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इतना ही नहीं उन्हें इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में भी नामांकित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें