सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और पाकिस्तान के लोगों को लेकर वैसे तो कई मजाकिया मीम और वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन अब इसका फायदा भी उन्हें मिलने लगा है। कुछ वर्ष पूर्व वायरल 'मुदासिर से दोस्ती खत्म' का संदेश देता मीम करीब 38 लाख रुपपे में नॉन फंजिबल टोकन (एनएफटी) के रूप में इस्तेमाल हुआ है।
लंदन के एक स्टार्टअप ने एनएफटी के तौर पर 20 इथीरियम में खरीदा
इसकी कीमत लंदन के एक स्टार्टअप 20 इथीरियम क्रिप्टो करेंसी में चुकाई, जिसका मौजूदा मूल्य करीब 51.7 हजार डॉलर है। 2015 में वायरल यह मीम गुजरांवाला के आसिफ रजा राणा नामक व्यक्ति ने फोटोशॉप से बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया था। कैप्शन में राणा ने बताया कि उन्होंने मुदासिर से दोस्ती खत्म कर ली है।
अब सलमान उनके बेस्ट फ्रेंड हैं। तीनों की फोटो पोस्ट की, लेकिन मुदासिर के फोटो पर हरा क्रॉस लगाकर चेताया कि जो लोग इन्हें उन्हें 'एटीट्यूड' दिखाते हैं, उन्हें वे पांव के नीचे रखते हैं। इसका भले ही दक्षिण एशिया सहित दुनिया के कई हिस्सों में खूब मजाक बना, लेकिन अब स्टार्टअप आल्टर का दावा है कि इसे बनाने वालों की जिंदगी बदलने वाली है।
उसने इसे खरीद कर एनएफटी के तौर पर ऑनलाइन नीलामी के लिए रखा है। वहीं राणा ने बताया कि मुदासिर आज भी उनके दोस्त हैं। वे अक्सर मिलते हैं। मीम के बिकने पर उन्होंने नीलामी में बोली लगाने वालों को शुक्रिया कहा।