फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हैं हम: आइए जुड़ें...मातृभाषा के प्रति सम्मान व कृतज्ञता प्रकट करने के अभियान से

Tue, 03 Aug 2021 07:37 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पाठकों के लिए 'हिंदी है हम' ऐसा मंच है, जहां सब अपनी मेधा व शब्द सामर्थ्य को समृद्ध कर सकते हैं
  • 'हिंदी हैं हम' को इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन (इनमा) के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल चुकी है मान्यता
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म पर 5 लाख का पहला पुरस्कार, 1-1 लाख के पांच और पुरस्कार
विज्ञापन
हिंदी हैं हम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृतज्ञ समाज की मातृभाषा से मित्रता, उसके प्रति सम्मान एवं विस्तार, हम सभी का दायित्व है। इसी आकांक्षा व आवश्यकता को दृष्टिगत रख, अमर उजाला ने महत्वाकांक्षी अभियान 'हिंदी हैं हम' की नींव रखी थी। इसे आप सभी सम्मानित पाठकों का स्नेह तो मिला ही, इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन (इनमा) के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी मिली। 

विज्ञापन


इस वर्ष भी, आज से अभियान का आरंभ हो रहा है...
आप परिचित ही हैं कि पाठकों के लिए 'हिंदी है हम' ऐसा मंच है, जहां सब अपनी मेधा व शब्द सामर्थ्य को समृद्ध कर सकते हैं। अपनी पहचान बना सकते हैं और पुरस्कार भी जीत सकते हैं।

प्रति सप्ताह 10 विशेष पुरस्कार
इस वर्ष आपको परिवार के साथ या अलग-अलग हिंदी के प्रति प्रेम और विचारों को आकार देता हुआ 30 सेकंड का एक वीडियो बनाकर हमें भेजना है। इसमें हिंदी में कविता, किस्सा, कहानी या स्टैंडअप कॉमेडी हो सकती है।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म पर 5 लाख का पहला पुरस्कार, 1-1 लाख के पांच और पुरस्कार
अगर आप ब्लॉगर या फिल्मकार हैं तो 2 मिनट की ऐसी फिल्म बनाएं, जिससे हिंदी प्रेम-अनुराग और विचारों की अभिव्यक्ति आकार लेती हो। इसे हमें भेज दीजिए। सभी श्रेणियों में आकर्षक उपहार भी मिलेंगे।

  • पहला पुरस्कार पांच लाख का होगा 
  • एक-एक लाख के पांच और पुरस्कार


अमर उजाला की मान्यता है कि पाठकों की सामूहिक शक्ति से ही बेहतर समाज व देश निर्माण संभव है। मातृभाषा हिंदी के प्रति हमारा प्रेम गुणात्मक आकार व विस्तार लिए होगा, हिंदी को स्वत: सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन


आइए 'हिंदी हैं हम' में से जुड़े, अपने परिवार, मित्रों को इसमें सहभागिता के लिए प्रेरित करें।  - संपादक

'हिंदी हैं हम' अभियान में हिस्सा लेने और अधिक जानकारी के लिए लॉगऑन करें- www.amarujala.com/hindihainhum

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें