पंजाब के पठानकोट सेक्टर में एक पाकिस्तानी नाव को बीएसएफ के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक हमने एक खाली पाकिस्तानी नाव पकड़ी है जो रावी नदी में अंतरराष्ट्रीय सीमा से बहकर आई थी।
अधिकारियों का मानना है कि रावी नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से पठानकोट सेक्टर में ये नाव आ गई है। विशेषज्ञों को मानना है कि इस नाव को जानबूझकर छोड़ा गया है। वहीं स्थानीय महिलाओं के मुताबिक उन्होंने वोट से कुछ संदिग्ध लोगों को भी उतरते हुए देखा है।
बता दें कि भारत पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहे तनाव की वजह से इंटेलीजेंस ने सूचना दी थी कि दो पाकिस्तानी नाव भारत की ओर आ रही हैं। इस जानकारी के बाद कोस्टगार्ड्स को अलर्ट पर कर दिया गया था। इंटेलीजेंस ने दावा किया था कि ये नाव कराची के बंदरगाह से रवाना हुई थीं। इंटेलीजेंस ने ये भी स्पष्ट किया था कि उन दो नावों में से एक में खराबी आने की वजह से वो नाव पाकिस्तानी समुद्री सीमा से बाहर नहीं निकल सकी थी।