जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार भारतीय जवानों द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के लिए उन्हें बधाई देने के कारण ट्विटर पर आलोचनाओं का सामना करने वाले गायक अदनान सामी ने एक बार फिर पाकिस्तान को करारा जबाव दिया है।
एक कार्यक्रम में अदनान ने कहा है कि भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में रणनीतिक तरीके से आतंकवाद के खिलाफ सफल सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए पाकिस्तान को भारतीय सेना का धन्यवाद करना चाहिए।
गायक अदनान का कहना है कि, "मेरे ट्वीट्स उस कॉमन दुश्मन के खिलाफ थे जो दोनों देशों व दुनिया को छति पहुंचा रहा है। पाकिस्तान को भारतीय सेना का धन्यवाद कहना चाहिए। कई सालों से पाकिस्तान कह रहा है कि वो भी आतंक का पीड़ित देश है। अब जब आपका पड़ोसी आपको आतंकवाद से लड़ने में सहायता कर रहा है तो आप उसे संज्ञान में नहीं ले रहे हैं।"