पाकिस्तान रतल और किशनगंगा पनबिजली परियोजना पर अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए इस महीने के आखिरी तक भारत से संपर्क कर सकता है।
पाकिस्तानी अखबार द नेशन के मुताबिक विश्व बैक की ओर से सिंधु जल समझौता विवाद को हल करने के लिए दोनों देशों के बीच न्याय पंचाट के गठन की प्रक्रिया रोकने के बाद पाक ने नई कवायद शुरू की है।
लिहाजा अब पाकिस्तान रतल और किशनगंगा पनबिजली परियोजना विवाद को सुलझाने के लिए भारत से संपर्क करेगा।
अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस महीने के आखिरी तक पाकिस्तान के सिंधु जल आयुक्त अपने भारतीय समकक्ष से टेलीफोन पर संपर्क करेंगे और मामले में इस्लामाबाद की चिंताओं को दूर करने को कहेंगे।
अगर भारत पनबिजली परियोजनाओं में बदलाव करने की पाक की मांग को स्वीकार नहीं करता है, तो वह फिर से फरवरी में विश्व बैंक की शरण में जाएगा।