फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी दंगल, तिरंगे का सीन काटने की शर्त पर आमिर का इनकार

Fri, 07 Apr 2017 10:38 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
आमिर खान
विज्ञापन
पाकिस्तान ने सीमा पर मौजूद तनाव की वजह से बॉलीवुड के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए थे। हालांकि अब पाक सेंसर बोर्ड ने एक शर्त के साथ आमिर खान की फिल्म दंगल को अपने मुल्क में रिलीज करने के लिए हामी भर दी है। पाक सेंसर बोर्ड की शर्त ये है कि फिल्म से तिरंगे और राष्ट्रगान वाले सीन को काट दिया जाए, जिसके बाद ही पाकिस्तान 'दंगल' फिल्म को रिलीज करेगा।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक दंगल के सह-निर्माता और फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता आमिर खान ने पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड की शर्त मानने से इनकार किया है। बता दें कि आमिर की फिल्म दंगल ने बॉक्स ऑफिस की कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 

अामिर खान के प्रवक्ता ने कहा, "पाकिस्तान फिल्म को रिलीज करने के लिए बहुत उत्सुक था और इसके लिए कई वितरकों ने मुझसे बात भी की थी, लेकिन उनके सेंसर बोर्ड ने फिल्म में दो कटौती की मांग की है। जिसके बाद आमिर खान इस शर्त को मानने से इनकार किया है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "फिल्म के ये सीन बेहद अहम हैं, इन सीन्स में ऐसी कोई चीज नहीं है जो किसी दूसरे देश या व्यक्ति के प्रति घृणा पैदा करे। इसलिए यह मांग बिल्कुल भी वाजिब नहीं है।

आमिर के प्रवक्ता ने दावा किया कि अगर दंगल पाकिस्तान में भी रिलीज होती है तो शायद 10 से 12 करोड़ रुपये और कमा लेती, लेकिन यह अब नहीं होगा। आपको बता दें कि दंगल फिल्म ने अब तक 385 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें