फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने लगाया फर्जी डाक टिकटों पर कश्मीरी पंडितों का फोटो, संयुक्त राष्ट्र से की शिकायत

Mon, 01 Oct 2018 07:50 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों ने पाकिस्तान सरकार द्वारा कश्मीरी पंडितों के फोटो वाले डाक टिकट जारी करने पर नाराजगी जाहिर की है। पाकिस्तान के जाली डाक टिकट जारी करने को लेकर कश्मीरी पंडितों ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिखा है। पाकिस्तान डाक विभाग ने कश्मीरी में कथित मानवाधिकार उत्पीड़न को लेकर 20 डाक टिकट जारी किए हैं।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस को लिखे अपने पत्र में कश्मीरी पंडितों का कहना है कि पाकिस्तान का कश्मीर पर डाक टिकट जारी करना कश्मीरी को दलदल में धकलेने का दुर्भावनापूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि इन डाकटिकटों में जारी एक तस्वीर 2010 में जंतर मंतर के प्रदर्शन की है, जिसमें कश्मीरी पंडित संगठन रूट्स इन ने कश्मीर के बैनरतले शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था।

कश्मीरी पंडितों ने पाकिस्तान को फर्जी तस्वीर जारी करके दुनियाभर में अपना प्रॉपगैंडा फैलाने को लेकर लताड़ लगाई है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि इस्लामी कट्टरता के चलते उन्हें अपना घरबार छोड़ कर कश्मीर से जाना पड़ा। उन्होंने इस डाक टिकट की तस्वीर में शामिल सभी 9 लोगों की पहचान भी जारी की। डाक टिकट में पाकिस्तान ने ‘कश्मीर में अत्याचार’ और ‘लापता लोग’ जैसे कैप्शन भी इस्तेमाल किए हैं।
विज्ञापन


रूट्स इन कश्मीर का कहना है कि भारत द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन का फर्जी प्रॉपगैंडा फैलाने के लिए कश्मीरी पंडितों की तस्वीर का इस्तेमाल कर पाकिस्तान ने जले पर नमक छिड़कने जैसा काम किया है। असल में कश्मीर के मूलनिवासी यानी कश्मीरी पंडितों का नस्लीय सफाया कर अधिकारों का उल्लंघन पाकिस्तान ने किया है।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से अपील की है कि संयुक्त राष्ट्र इस मामल में हस्तक्षेप करे, साथ ही पाकिस्तान सरकार को पत्र लिख कर डाक टिकट वापस लेने के लिए दबाव बनाए। वहीं उन्होंने यह भी लिखा है कि पाक सरकार कश्मीरी पंडितों पर हिंसा को लेकर माफी भी मांगे। पाकिस्तान डाक विभाग ने 24 सितंबर को ‘भारत के दमन के खिलाफ’ लड़ रहे कश्मीरियों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए ये डाक टिकट जारी किए थे।  

जारी किए गए डाक टिकटों संग रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल, पेलट गन का इस्तेमाल, सामूहिक कब्रें और बुरहान वानी (1994-2016) फ्रीडम आइकन जैसे फर्जी कैप्शन लिखे गए हैं। बता दें कि वानी को सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में 8 जलाई 2016 को मुठभेड़ में मार गिराया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें