फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से LoC पार करने वाले भारतीय जवान चंदू को पाकिस्तान ने किया रिहा

Sat, 21 Jan 2017 05:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना के 37 राइफल्स के जवान चंदू बाबूलाल चव्हाण को पाकिस्तान ने शनिवार दोपहर को रिहा कर दिया। चव्हाण पिछले साल सिंतबर से पाकिस्तान की गिरफ्त में थे। कहा जा रहा है कि पीओके में भारतीय सेना के द्वारा अंजाम दी गई सर्जिकल स्ट्राइक के कुछ ही घंटो के बाद चव्हाण गलती से सीमा पार कर गए थे, जिसके बाद पाक सेना ने उन्हें बंदी बना लिया था। 
विज्ञापन


चव्हाण को रिहा करने की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। इससे पहले रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने भी बीती 12 जनवरी को कहा था कि पाकिस्तान ने चव्हाण से पूछताछ करने के बाद उन्हें रिहा करने का आश्वासन दिया है। 

22 वर्षीय चव्हाण महाराष्ट्र के बोरविहिर गांव के रहने वाले हैं।

#FLASH Pak handed over Sepoy Chandu Babulal Chohan, who inadvertently crossed the LoC on 29 Sep 2016, to Indian authorities at 1430 hrs. — ANI (@ANI_news) January 21, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

'चव्हाण ने जानबूझकर खुद को किया था पाक सेना के हवाले'-पाकिस्तान

- फोटो : twitter
इससे पहले पाक सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर भारतीय जवान चव्हाण को रिहा करने के बारे में की जानकारी दी थी। भारत-पाक तनावपूर्ण संबंधों के चलते इसे पाक की तरफ से एक सकारात्मक पहल के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि पाक सैन्य अधिकारी ने ट्वीट में कहा है कि भारतीय जवान ने 29 सितंबर 2016 को जानबूझकर सीमा पार की थी। 

पाकिस्तान की तरफ से यह भी कहा गया है कि चव्हाण ने अपने कमांडरों के खिलाफ दुराचार की शिकायतें करते हुए अपने आप को पाक सेना के हवाले कर दिया था।
  Pak Army returning Indian sldr #Chandu Babulal Chohan to India as goodwill. He deserted to Pak on 29 Sep 16 on grievances against his comds. pic.twitter.com/YtOkh7WZE0 — Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) January 21, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें