फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistani Spy Arrested: बंगाल से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज जब्त

Sat, 26 Aug 2023 12:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता

सार

अधिकारी ने बताया कि उसे देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल पाया गया। घंटों पूछताछ के बाद उस व्यक्ति को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया। बिहार के रहने वाले कथित पाकिस्तानी जासूस के पास से संवेदनशील दस्तावेज जब्त भी किए गए। जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को उस व्यक्ति को हावड़ा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि उसे देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल पाया गया। घंटों पूछताछ के बाद उस व्यक्ति को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसके मोबाइल फोन में तस्वीरें, वीडियो और ऑनलाइन चैट के रूप में गुप्त जानकारी मिली थीं।

उन्होंने बताया कि यह खुफिया जानकारी उसने पाकिस्तान के एक संदिग्ध खुफिया एजेंट को भेजी थीं। कोलकाता में एक कूरियर सेवा कंपनी में काम करने वाला आरोपी पहले दिल्ली में रहता था। उस व्यक्ति को शनिवार को शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें