विदेश सचिव वार्ता में उठे कई अहम मुद्दे
- फोटो : ANI
भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच मंगलवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता में कई मुद्दों पर बात हुई। पठानकोट हमला इस वार्ता का एक अहम मुद्दा था।
इस बातचीत में भी पाकिस्तान ने कश्मीर का मुद्दा उठाया। पाकिस्तान के विदेश सचिव अहमद चौधरी ने कहा कि कश्मीर के लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए कश्मीर मुद्दे का उचित समाधान करने की जरूरत है।
भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर ने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद और पाकिस्तान में चल रहे आतंकी समूहों की गतिविधियों को नकार नहीं सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस बात को भी नहीं नकार सकता है कि आतंकवाद की वजह से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर बुरा असर पड़ रहा है।