फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोली पाकिस्तानी मीडिया- जल्द मुलाकात कर सकते हैं मोदी और शरीफ

Mon, 17 Apr 2017 04:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्ष नवाज शरीफ जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के हवाले से ये खबर सामने आई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- PAK बोला- जाधव ने क्यों रखे दो पासपोर्ट? राजनाथ ने कहा- रिहाई के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच कुलभूषण जाधव के फांसी के मुद्दे पर तनाव की स्थिति है। सूत्रों के मुताबिक जून में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग में दोनों के बीच मुलाकात हो सकती है। 

मीडिया द्वारा पूछ जाने पर की क्या कजाखस्तान के अस्ताना में संगठन की मीटिंग के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत हो सकती है, पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया ऐसा संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- #KulbhushanJadhav: भाजपा सांसद आरके सिंह बोले 'हो सकता है उसको मार दिया गया हो'

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान नहीं चाहता की पूरी द्विपक्षीय प्रक्रिया भारतीय जासूस के मामले की वजह से कमजोर हो। कुलभूषण केवल एक हिस्सा है। मुद्दा ये है कि भारतीय राज्य पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित कर रहे हैं। पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारी ने इस बात पर बल दिया कि लेकिन पड़ोसियों तक पहुंच की सरकार की नीति नहीं बदलेगी। 

पाकिस्तानी रक्षा विश्लेषक और सेवानिवृत पाकिस्तानी सेना के अधिकारी तलत मसूद ने कहा कि भारत के साथ समझौता पाकिस्तान के हित में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें