फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात सीमा के पास भारत ने मार गिराया गया पाकिस्तानी ड्रोन

Tue, 26 Feb 2019 02:04 PM IST
sapna singla भाषा, भुज
विज्ञापन
पाकिस्तानी ड्रोन - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुजरात के कच्छ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार को पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन का मलबा कच्छ के अब्दासा तालुका के ननघाटाद गांव के पास दिखा है। सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे आवाज सुनने के बाद गांव वाले मौके पर पहुंचे और ड्रोन का मलबा देखा। सूत्रो के अनुसार बीती रात पाकिस्तान के इस ड्रोन को भारतीय सेना ने मार गिराया था।
विज्ञापन




यह पूछने पर कि क्या भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है, पुलिस के एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि ऐसी एक घटना हुई है, हम उसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारी ने हालांकि और जानकारी देने से इंकार कर दिया। भारतीय वायु सेना के लड़ाकू जेट विमानों ने मंगलवार को तड़के नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर, पाकिस्तानी हिस्से में कई आतंकी शिविरों पर बम गिराए।

सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले के ठीक 12 दिन बाद की गई है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मिराज 2000 लड़ाकू जेट विमानों ने बालाकोट, मुजफ्फराबाद और चकोटी में जैश ए मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर सुनियोजित हमला कर बम गिराए और उन्हें नष्ट कर दिया। अभियान के बारे में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया। कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की।  


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें