भारतीय वायुसेना ने 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला ले लिया है। वायुसेना ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा पार करके पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ठिकानों को तबाह किया।