पीटीआई नेता व पंजाब प्रांत के गृहमंत्री उमर सरफराज चीमा ने दावा किया है कि अधिकारियों को इस बात की जानकारी पहले से ही थी कि वजीराबाद में इमरान पर हमला किया जाएगा।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पीटीआई नेता व पंजाब प्रांत के गृहमंत्री उमर सरफराज चीमा ने दावा किया है कि अधिकारियों को इस बात की जानकारी पहले से ही थी कि वजीराबाद में इमरान पर हमला किया जाएगा।
विज्ञापन
चीमा ने कहा कि तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान की जान को खतरा बढ़ चुका है और अब उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। बता दें, इमरान खान पर आजादी मार्च के दौरान जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए, उनके पैर में गोली लगी थी।
धार्मिक मामला नहीं सुनियोजित हत्या का था प्रयास
पीटीआई नेता सरफराज चीमा ने कहा, पाकिस्तान मुस्लिम लीग के प्रमुख नवाज शरीफ देश में धार्मिक नफरत फैला रहे हैं और इमरान खान के खिलाफ खतरनाक अभियान चला रहे हैं। चीमा ने कहा कि वजीराबाद में इमरान खान पर हुआ हमला धार्मिक कट्टरता के कारण नहीं था, बल्कि यह एक सुनियोजित हमला था।
विज्ञापन
साजिश रचने वाले ही कर रहे जांच
पंजाब प्रांत के गृहमंत्री ने इमरान खान पर हुए हमले की जांच की पारदर्शित पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, इमरान पर हुए हमले की जांच वे लोग कर रहे हैं, जो पहलेल से ही उनके खिलाफ साजिश रच रहे थे और हत्या के प्रयास में शामिल थे।