केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को भारत में ब्लॉक कर दिया। चैनल पर अब यह संदेश दिख रहा है- 'यह सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सरकारी आदेश के कारण इस देश में उपलब्ध नहीं है।'
इसके अलावा, दुनिया मेरे आगे, गुलाम नबी मदनी, हकीकत टीवी और हकीकत टीवी 2.0 जैसे चैनल भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। साथ ही, 30 अप्रैल को पाकिस्तानी अभिनेत्रियों हनिया आमिर और माहिरा खान के इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए।
सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल कर यह कार्रवाई की है। इन चैनलों और खातों को पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क का हिस्सा माना गया है, जो भारतीय सेना, कश्मीर और भारत की विदेश नीति जैसे संवेदनशील मुद्दों पर झूठ और अफवाहें फैलाने का काम कर रहे थे।
संबंधित वीडियो-