फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल: पाकिस्तानी मंत्री ने शेयर किया कश्मीर का झूठा वीडियो, जानिए क्या है सच्चाई

Fri, 23 Aug 2019 05:21 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मंत्री सैयद अली हैदर जैदी और उनका वायरल ट्वीट - फोटो : social media
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही विपक्षी खेमे की तरफ से तरह-तरह की अफवाहें आ रही हैं। कभी कश्मीरियों के साथ हो रही ज्यादती की खबरें आने लगती हैं, तो कभी कश्मीरी बच्चों के साथ सेना के जवानों द्वारा मारपीट करने की अफवाह उड़ाई जाती है। 

विज्ञापन


राजनीतिक बदले की आग में झुलस रहे विरोधी एक साथ सक्रीय हो गए हैं और कश्मीर के संबंध में गलत-सही कई खबरें फैलाने में लगे हुए हैं। इसी बीच पाकिस्तानी समुद्री मामलों के मंत्री सैयद अली हैदर जैदी ने भी एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें पुलिस लोगों को लाठियों से मारती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ लिखा है कि कश्मीर में भारतीय सरकार इसी तरीके से लोगों पर अत्याचार कर रही है।
 

इसी वीडियो के दूसरे हिस्से में दो महिलाएं नजर आ रही हैं। इनमें से एक महिला के हाथ में छोटा सा बच्चा है। वीडियो में महिला दावा कर रही है कि उनके साथ हिंसा की गई है और उन्हें मारा पीटा गया है। इसके साथ ही महिला यह भी कह रही है कि यह हिंसा पीएम मोदी के इशारे पर की गई थी। 
विज्ञापन


महिला कह रही है कि पीएम मोदी ने ‘बेटी पढाओ-बेटी बचाओ’ पहल शुरू की थी, लेकिन उनके शासनकाल में महिलाओं को पीटा जा रहा है। हैदर जैदी की इस वीडियो को अन्य कई पाकिस्तानी यूजर्स ने भी शेयर किया है। इस वीडियो के कारण लोगों में अनेकता और घृणा की भावना फैल रही है। खास कर कश्मीरियों के बीच अराजकता का संदेश जा रहा है, इसलिए हमने इस वीडियो की सत्यता की जांच की।

Trending Videos
विज्ञापन

क्या कहती है पड़ताल?

अमर उजाला की पड़ताल में इस वीडियो के संबंध में जो सच्चाई सामने आई वो किसी के लिए भी चौंकाने वाली है। सबसे पहले तो यह वीडियो सही है ही नहीं। इसे एडिट कर के यानी काट-छांट के ऐसा बनाया गया है। यह वीडियो दो अलग-अलग घटना के वीडियो को जोड़कर बनाया गया है। वीडियो में सुनाई दे रही आवाज भी असली नहीं है, बल्कि इसे अलग से डाला गया है।  

वीडियो का पहला हिस्सा जिसमें पुलिस लोगों पर लाठीचार्ज करती हुई नजर आ रही है, वह दो साल पुराना है। दरअसल यह वीडियो उस समय का है जब डेरा सच्चा सौदा के मालिक गुरमित राम रहीम सिंह की बलात्कार के मामले में गिरफ्तारी हुई थी और उनके अनुयायी भड़क उठे थे। उसी दौरान हरियाणा के पंचकुला में राम रहीम का समर्थन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई थीं। 



वीडियो का दूसरा हिस्सा जिसमें महिलाएं रो रही हैं वह 2018 की एक घटना का है, जब तेलंगाना में एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी और सास की पिटाई की थी और उसका वीडियो बनाया गया था। 



इन्हीं वीडियो को जोड़-तोड़ कर अब पाकिस्तान की ओर से एक नया वीडियो वायरल किया गया जिसे कश्मीर में हो रहे अत्याचार के नाम से फैलाया जा रहा है। पाकिस्तानी मंत्री सैयद अली हैदर जैदी ने भी इसी फर्जी वीडियो को अपने अकाउंट से शेयर किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें