फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्क देशों के निर्वाचन निकायों की बैठक आज, पाक के शामिल होने की संभावना नहीं

Fri, 24 Jan 2020 01:34 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

दक्षिण एशियाई देशों के निर्वाचन निकायों की शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली सालाना बैठक में पाकिस्तान के शामिल नहीं होने की संभावना है। भारतीय चुनाव आयोग इस बैठक की मेजबानी कर रहा है। आयोग के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के किसी प्रतिनिधि के इस बैठक में शामिल होने की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी बयान के अनुसार दक्षिण एशियाई देशों के निर्वाचन निकायों के फोरम की दसवीं वार्षिक बैठक भारत की मेजबानी में होगी और इस दौरान फोरम की अध्यक्षता का कार्यभार अगले एक वर्ष के लिए भारतीय चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा।

इस दौरान निर्वाचन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिये ‘संस्थागत क्षमता विकास’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सार्क देशों के निर्वाचन निकायों की मई 2012 में आयोजित बैठक के दौरान इस फोरम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भारतीय निर्वाचन आयोग के अलावा अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के निर्वाचन निकाय सदस्य हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें